उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने यमुना कालोनी एंव शान्ति विहार गोविंदगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ किया वृक्षारोपण। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने सभी से वृक्षारोपण करने एंव वृक्षों का सरंक्षण करने का अनुरोध किया उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में हमें जीवन के लिए शुद्ध प्राण वायु चाहिए। जो हमें वृक्षों से प्राप्त होती है। हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्षारोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्धभाव का पर्व एवं ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, मंडल उपाध्यक्ष एंव कार्यक्रम संयोजक राजकुमार तिवारी, सह- संयोजक विकास बेनीवाल, अर्चना आंनद, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, पार्षद संजय सिंघल, महेंद्र कौर कुकरेजा, सचिन गुप्ता,अजय सिंह, संजय सिंह, ऐ,के, महाजन, गोविंद मोहन, विजय गुप्ता,शेखर नौटियाल,सुमन सिंह,नीलू सहानी, भगत भण्डारी, दिवान चंद, सुरेश प्रजापति,जतिन कुकरेजा,अचल पुणडीर,धीरज ग्रोवर आदि लोग उपस्थित रहे ।

#Harela,#Harela Festivel,#Savita Kapoor,3Cantt MLA Savita Kapoor ,