देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बुजुर्ग ले रहे हैं नेत्रदान, अंगदान, देहदान का संकल्पदधीचि देहदान समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि शहर के वरिष्ठ लोग अब मानवता हित मे मृत्यु उपरांत अपने नेत्रदान अंगदान देहदान के लिये बढ़चढ़कर आगे आ रहे है।समिति के लोगो को प्रतिदिन फोन आते है।आज ONGC से सेवानिवृत्त अमरदास करारिया ने 78 वर्ष की आयु में सँकल्प लिया, डालनवाला निवासी सुशील कपूर ने 86 वर्ष की आयु में सँकल्प लिया ,रामप्यारी इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका डालनवाला निवासी सुदेश खुराना ने 76 वर्ष की आयु में सँकल्प लिया।  समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल के अनुसार इस कार्य का शहर में अभी और विस्तार करना है,समाज मे जागरूकता के लिये स्कूलों में भी इस पर चर्चा शुरू करनी है।  यदि कोई व्यक्ति देहदान, नेत्रदान या अंगदान का इच्छुक है तो मोबाइल नंबर 9412438100,9897287021,7906600421 व 9568893115 पर संपर्क कर सकता है। *दधीचि देहदान समिति देहरादून से कोई दायित्वधारी उनके घर जाकर संकल्प फार्म भरवाएंगे। इसमें परिवार के दो सदस्यों की सहमति एवं जानकारी आवश्यक है। ताकि मृत्यु उपरांत संकल्प व्यर्थ ना जाए।

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Dadhichi Body Donation Committee Dehradun ,