लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में हर दल में सेंध लगाई जा रही है। बडे़ से लेकर छोटे नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकसभा चुनावों से पहले हलचल शुरू हो गई हैं . इसी कड़ी में पश्चिम में प्रभाव रखने वाले और अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे सहारनपुर के दिग्गज नेता साहब सिंह सैनी और मुज़फ्फरनगर के पूर्व सांसद राजपाल सैनी सोमवार को लखनऊ में बीजेपी में शामिल हुए । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज का बड़ा वोट बैंक है. इस समाज के वोट पर साहब सिंह सैनी और राजपाल सिंह सैनी का खासा प्रभाव माना जाता है.बीजेपी में इनके शामिल होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में इनकी भूमिका निर्णायक होगी. भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

#Lok Sabha Chunav 2024,#UP News,#UP BJP,#BJP,#CM Yogi,#UP Politics,#RLD,