देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 31 कौलागढ़ में विधायक निधि के माध्यम से हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप क्षेत्रवासियों के साथ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक सविता कपूर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्कूल में आना हुआ था और स्कूल के मुख्य द्वार पर ही पूरी सड़क जलमग्न थी प्रधानाचार्य द्वारा सड़क निर्माण कार्य हेतु निवेदन किया गया और आज विधायक निधि के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व में इस मार्ग का का चौड़ीकरण का कार्य भी पूर्ण कराया गया था। सड़क निर्माण के पश्चात क्षेत्र वासियों और स्कूली छात्र छात्राओं को परेशानी से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, पार्षद श्रीमती समीधा गुरुंग ,रीता विशाल उदय सिंह पुंडीर अभिषेक शर्मा गोपाल दुमका, श्री शरद शर्मा, श्री देवकी नंदन कौशल, राजीव गुरुंग, रमा गौर, सुदर्शना बिष्ट, किरण थापा, अभिषेक शर्मा सागर गुरंग आदि लोग मौजूद रहे ।

#dehradunnews,#uttarakahndnews,#MLA savita kapoor,