लखनऊ:खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में बीजेपी ज़िलाध्यक्षों घोषणा कर दी गयी हैं, भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर काफी गंभीर मंथन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ये लिस्ट जारी की हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद यूपी में भाजपा में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्षों की ये सूची जारीकी गयी है. गौरतलब है घोसी उपचुनाव की हार के बाद से भाजपा सक्रिय हो गई है। यही कारण है कि भाजपा ने  जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर भी काफी गंभीर होकर मंथन किया। बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जहा हंसराज पप्पू रामपुर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए, संजय शर्मा मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए,आकाश पाल मुरादाबाद के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,उदय गिरी गोस्वामी अमरोहा के जिलाध्यक्ष बनाए गए,भूपेंद्र चौहान बॉबी बिजनौर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,पुनीत त्यागी सहारनपुर महानगर के अध्यक्ष बनाए गए,महेंद्र सैनी सहारनपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाए गए,सुधीर सैनी मुजफ्फरनगर BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,वेदपाल उपाध्याय बागपत के जिलाध्यक्ष बनाए गए है। 

बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
(1/2) pic.twitter.com/G2hxFEQy2A

— Bhupendra Singh Chaudhary (@Bhupendraupbjp) September 15, 2023

 

#UP Politics#Muzaffaranagar News#UP Bjp,,