देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज शनिवार को भाजपा प्रेमनगर कांवली मंडल की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का आयोजन हुआ , बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने शक्ति केंद्र संयोजक को और शक्ति केंद्र के प्रवासी विस्तार को इस अभियान के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।


 बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर , मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट ,मंडल प्रवासी हरीश नारंग के साथ आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। 


बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी एवं समस्त अन्य अपेक्षित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 

#boothsshaktikarancampaign#BJP#dehradunnews#uttarakhandnews ,