(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. विश्व कप में यह भारत की लगातार पांचवीं जीत है। भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 273 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 274 रनों का टारगेट रखा. न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 75 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए इस मैच में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 20 साल बाद वर्ल्ड कप में हराया है. इससे पहले भारत ने 14 मार्च 2003 को वर्ल्ड कप 2003 के मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में अभी तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. उसके पास 10 पॉइंट्स हैं. इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल के लिए रास्ता साफ हो गया है. टीम इंडिया को अब चार मैच खेलने है. 

#IND vs NZ#ODI World Cup#World Cup 2023#TeamIndia#Cricketnews,