देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड मिशन" के तहत आज अपनी कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध "चेन्नई" (तमिलनाडु) एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा तमिलनाडु के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 'इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड मिशन' को लेकर तमिलनाडु के दौरे पर हैं.

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंचे। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा।

#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#Uttarakhandnews ,