सीएम धामी के निर्देश पर सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू में आईएएस नीरज खैरवाल को बनाया गया नोडल अधिकारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न केंद्रीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा0 नीरज खैरवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ ख़ैरवाल बतौर नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न केंद्रीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने, उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का अनुश्रवण करेंगे। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार राज्य की ओर से सहयोग एवं सुझाव भी केन्द्रीय संस्थाओं को प्रेषित करेंगे।
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia#Uttarkashi Tunnel Collapse,







