दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नहीं हुआ कम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार पहुंच चुका है. वहीं धुंध की चादर का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते बुरा हाल है, इसके अलावा लोग सांस, आंख और गले में तकलीफ की समस्या को एक बार फिर से महसूस कर रहे हैं. वैसे बीते सालों की तुलना में इस समय राजधानी को प्रदूषण से राहत मिलनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार हालात सुधरने के बाद फिर से बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर देखा गया है. दिल्ली में प्रदूषण से राहत के लिए मौसम का इंतजार शहर के लोगों को करना पड़ेगा। मौजूदा मौसमी दशाएं प्रदूषण को बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम में प्रदूषण तत्व छट नहीं पा रहे हैं, ऐसे में यदि मौसम करवट ले तो एक पल में प्रदूषण खत्म हो सकता है। स्थिति सुधरने के लिए मौसम के अनुकूल होने का इंतजार करना होगा।
#Delhi NCR Air Pollution#Air Pollution#DelhiNews#Delhi NCR Air Pollution#DelhiNCR,







