देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। मंगलवार का दिन मजदूरों के लिए एक और राहत लेकर आया। दिल्ली से एंडोस्कोपिक कैमरे मंगाए गए थे जिन्हें आज मंगलवार को पाइप से भीतर पहुंचाया गया। इस दौरान कैमरे से टनल के भीतर फंसे हुए सभी 41 मजदूर दिखाई दिए। 


वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सिल्क्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों की पहली बार तस्वीर प्राप्त हुई है। सभी श्रमिक भाई पूरी तरह सुरक्षित हैं, हम उन्हें शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं। राज्य से लेकर केंद्र तक के कई संगठन एक साथ रेस्क्यू में जुट हुए हैं।

#Uttarakashi Tunnel Collapse Resuce#Operation Silkyara#Uttarkashi#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia#Uttarkashi Tunnel Collapse,,