(बॉलीवुड डेस्क) : 'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। निर्माताओं ने गुरुवार को इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट का एलान किया है। 'फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' 15 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी और इसके सभी एपिसोड एक साथ ओटीटी पर रिलीज किए जाएंगे। 'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' के निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीरीज का दमदार मोशन पोस्टर साझा किया है। 'द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन' में अनुपम खेर के अलावा मोहित रैना, सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी, नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज के निर्माता शीतल भाटिया और भाव धूलिया इसका निर्देशन कर रहे हैं। 

#The Freelancer Season 2#Bollywoodnews#The Freelancer- The Conclusion#Entertainmentnews,