“उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023” में शुक्रवार को 44 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - 2023 में शुक्रवार को 44 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए हैं। मुख्य रूप से Ev (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, हायर एजुकेशन, पर्यटन, फिल्म, आयुष और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का मुख्य उद्देश्य इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए राज्य का चहुंमुखी विकास और अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराना है।
#ModiInUKInvestorSummit#DestinationUttarakhand#GlobalInvestorsSummit#DestinationUttarakhandGlobalInvestorsSummit#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,






