पॉली किड्स स्कूल आईएसबीटी शाखा ने अपना 17वां वार्षिक दिवस धूम धाम मनाया
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पॉली किड्स स्कूल आईएसबीटी शाखा ने अपना 17वां वार्षिक दिवस 10 दिसंबर को बहुत धूम धाम से टाउन हॉल नगर निगम देहरादून में मनाया। कार्यकर्म का उदघाटन डॉ. धन सिंह रावत जी(स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री) ने किया। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रजत शक्ति (उत्तराखंड हेड रेडएफएम) उपस्थिथ थी। पुरस्कार वितरण तथासमापन श्री विनोद चमोली जी द्वारा किया गया।

डॉ.धन सिंह रावत जी ने कहा कि वो इस स्कूल से स्कूल की स्थापना के साथ जुड़े हुए हैं। वो स्कूल के वार्षिक दिवस 2018 पर भी आये थे। उनको कहा कि श्रीमती डॉ. अंतिम विश्नोई द्वारा स्कूल बहुत अच्छे से चलाया जा रहा है और उनके बच्चों को आगे बढ़ते देख उन्हें बहुत खुशी होती है। अपने भाषण में बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों को श्री कृष्ण के रूप में देख कर ऐसा लगा कि साक्षात् श्री कृष्ण के दर्शन हुए।

श्रीमती रजत शक्ति ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन बहुत आनंद से भरा हुआ था। बच्चों के नाटक को देख कर पता चलता है कि बच्चों और पॉली किड्स के स्टाफ ने बहुत मेहनत की है । उन्हें कहा इतने छोटे बच्चों द्वारा इतनी सुंदर कृष्ण की लीलाएं उन्हें पहले कभी नहीं देखी थीं। श्री विनोद चमोली जी ने कहा कि वो स्कूल से हर वक्त जुड़े रहते हैं। उनके स्कूल के हर कार्यकर्म में उपस्थिति रहती है। श्री विनोद चमोली जी ने कहा कि इस स्कूल में पढ़ रहे बच्चे आगे चलकर समाज और देश के लिए बहुत अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंतिम विश्नोई के नेतृत्व में स्कूल बहुत आगे जाएगा।
श्रीमती डॉ. अंतिम विश्नोई (निदेशक पॉली किड्स स्कूल) ने सबका धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा हर बच्चे को विकसित करने की कोशिश करता है।

कार्यकर्म में अतिथि के रूप में -कैप्टन मुकुल महेंद्रू, शगुन बिश्नोई, शालू कश्यप, एडवोकेट संजय बिश्नोई, डॉ अशोक सक्सैना, एस.पी देवी , रिज़वान अली आदी उपस्थित थे।

#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







