देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बुधवार को श्री चैतन्या टैक्नो स्कूल शाखा देहरादून परिसर में नासा किट वितरण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम को संचालित किया गया।  मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा (सी0ओ0), विशिष्ट अतिथि श्री शशी भुषण सिह नेगी (एस0ओ0), श्रीमती पदमा बंडारी (प्रधानाचार्य) एवम् श्री आशुतोष कूमार (आर0आई0) द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शूरूआत की गयी। 
अतिथि महोदय एवं प्रधानाचार्य ने विधार्थियो को लक्ष्य पाने एवं जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने बताया कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हमारे विधालय के छात्र नासा पतियोगिता में अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होने अपने आशीर्वचनों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हूए निरन्तर अग्रसर होते रहने की प्रेरणा दी। 
साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि पूणिमा एवं विशिष्ट अतिथि शशी भुषण ने छात्रो एवं अभिभावकों को यातायात के नियमो के सदर्भ में विसतारपूर्वक जानकारी देकर समाज में जागरूकता फैलाने का पुर्ण कर्तव्य निभाया। कार्यक्रम का समापन नासा किट के वितरण द्वारा किया गया।

#Sri Chaitanya Techno School#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,