खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी के यूएई पहुँचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. दुबई के डिप्टी पीएम शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान (ने पीएम मोदी (PM की एयरपोर्ट पर अगवानी की. पीएम मोदी के दुबई आने की खुशी में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए. आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री मोदी यहां 1 दिसंबर को कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन में पहुंचते ही PM मोदी यूएई के राष्ट्रपति और UN के जनरल सेक्रेटरी से मिले. इस सम्मेलन के लिए दुनिया भर के नेता दुबई में मौजूद हैं. इस सम्मेलन में दुनिया के 160 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. ये सभी दिग्गज जलवायु परिवर्तन और इससे जुड़ी समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉप-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित अनेक वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

इससे पहले यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि जब जलवायु को लेकर एक्शन लेने की बात आती है तो भारत हमेशा आगे रहता है और जी20 की अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने जलवायु प्राथमिकता को टॉप पर रखा था. मैं इन मुद्दों पर COP-28 में आम सहमति को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं.

Deeply moved by the warm welcome from the Indian community in Dubai. Their support and enthusiasm is a testament to our vibrant culture and strong bonds. pic.twitter.com/xQC64gcvDJ

— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2023

 

#World Climate Action Summit#UN#PM Modi in Dubai#PM Modi#PM Modi UAE Visit 2023#COP28,,