भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज
(स्पोर्स्ट डेस्क): भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच के लिए शुक्रवार 1 दिसंबर को रायपुर में उतरेगी. अब तक दोनों के बीच हुईं पिछली तीन भिड़ंत में भारत ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मुकाबला अपने नाम किया है. टीम इंडिया आज के मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम करा चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ खुद को श्रंखला में जीवित रखना चाहेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरे टी20 मैच में जीत दिलाने वाले धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चौथे मैच का हिस्सा नहीं होंगे. तीसरे मैच में भारत के दूसरे दर्जे के गेंदबाज आखिरी 2 ओवरों में 43 रन बनाने से भी ऑस्ट्रेलिया को रोक नहीं पाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने तब गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 223 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए मैच जीता.
#Raipur T20#BCCI#TeamIndia#T20#IND vs AUS#India vs Australia 4th T20,







