वीर बाल दिवस पर टिहरी पहुंचे सीएम धामी, टीला साहिब गुरूद्वारा में टेका मत्था
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस साहिबजादों को स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल साहिबजादों को याद करने का कार्य किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय तथा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




