यूपी में 20 दिसंबर से शुरु होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा !
लखनऊखबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर से होने जा रही हैं, ये पदयात्रा प्रदेश नौ जिलों से होकर गुजरेगी. कांग्रेस ने यूपी में 25 दिनों का कार्यक्रम रखा है. कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं. माना जा रहा है कि इसके जरिए प्रियंका एक बार फिर से यूपी में कांग्रेस की कमान संभालते हुए एक्टिव नजर आ सकती हैं. इस यात्रा की शुरुआत राज्य के सहारनपुर के गंगोह से होगी। इसके बाद बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी होते हुए नैमिषारण्य पहुंचेगी। कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस जनता के बीच मानने का फैसला लिया है। पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें यूपी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर परिवर्तन पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया गया था, पार्टी के तमाम अधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति जताई थी, जिसके बाद आगामी चुनाव को देखते हुए इसे बेहद अहम माना जा रहा है.
#BharatJodoYatra#LokSabhaElection2024#UPPolitics#UPNews#Congress#PriyankaGandhi#RahulGandhi,







