भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है. राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद नौ दिन बाद सीएम का नाम फाइनल हुआ है. भाजपा ने राजस्थान में भी सीएम पद के लिए अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. भजनलाल शर्मा संगानेर विधानसभा से विधायक हैं उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया. राजस्थान में सीएम के नाम के एलान के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नाम का एलान भी हो गया है. दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे. इस बार भाजपा ने सारे सियासी समीकरण का आकलन करते हुए सीएम के तौर पर नए चेहरे को मौका दिया.
#BJPBhajanLalSharma#BhajanLalSharma#BJP#RajasthanNewCM#RajasthanCM,







