मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिम प्रदेश की मांग लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को पश्चिम प्रदेश संयुक्त निर्माण मोर्चा ज्ञापन सौंपा, पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग बीते लंबे समय से चल रही है। यह मांग कई दशक पुरानी है। बता दें कि रालोद ने भी अलग राज्य को लेकर लंबा आंदोलन चलाया था लेकिन कुछ नहीं हो सका। बता दें कि मायावती ने भी साल 2012 में यूपी को चार हिस्सों में बांटकर  छोटे-छोटे राज्य बनाने की मांग की थी। पश्चिम प्रदेश संयुक्त निर्माण मोर्चा के द्वारा 9 दिसंबर को मां शाकुंभरी देवी से एक यात्रा का शुभारंभ किया गया था। जिसमें 27 जनपदों से यात्रा होकर गुजरेगी। पश्चिम प्रदेश निर्माण की इस यात्रा के द्वारा मांग की जा रही है।

#UPNews#PaschimUPDemand#SanjeevBalyan#Muzaffarnagarnews,