देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  उत्तराखंड विधानसभा सत्र की आज से शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कार्यवाही में प्रतिभाग करने से पहले दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम धामी ने कहा कि हमने कई साथियों को खोया है। । सीएम धामी ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे। उनकी शेरो शायरी सुनते थे। 


पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। 

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने नेता प्रतिपक्ष को शॉल पहनाया।

#UttarakhandAssemblySession#RituKhanduri#YashpalArya#Uttarakhand Assembly#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,