नई दिल्ली। मार्च, 2022 में बैंकों में 13 दिनों का अवकाश रहने वाला है। मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है। इसी महीने में होली और महाशिवरात्रि के बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। हालांकि, इन छुट्टियों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश और अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहार भी शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़ा यदि कोई जरूरी काम-काज है तो इसकी प्लानिंग आप पहले से कर लें, ताकि आपको कोई असुविधा न हो। अगर आपको बैंक सम्बंधित कोई काम निपटाना है, तो आपके लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि कितने दिन और कब–कब बैंक बंद रहने वाले हैं. RBI के कैलेंडर के अनुसार, बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दी जाती हैं.

khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022,,