खबर न्यू इंडिया न्यूज डेस्क:  प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा और सपा सरकारों ने जनता को छोटी छोटी जरूरतों केे लिये इतना तरसाया कि जनता की विकास की आकांक्षा ही सीमित हो गयी। उन्होंने कहा, पहले बसपा और फिर सपा ने विकास की आकांक्षा को ही सीमित कर दिया था। इन्होंने तो आपको छोटी छोटी जरूरतों के लिए तरसा दिया था। लेकिन, हमारी सरकार ने जनता की विकास की चाहत को बढ़ा दिया है। मुझे गर्व है कि मेरे देशवासी कह रहे हैं कि उन्हें विकास चाहिये, क्योंकि उन्हें मोदी पर भरोसा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लोगों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का प्रोत्साहन दे रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस ऐसा ही एक प्रयास है और यह एक्सप्रेस-वे पूरे क्षेत्र में रोजगार, व्यापार, कारोबार को गति देने वाला है। मोदी ने विपक्षी दल सपा बसपा और कांग्रेस पर विकास कार्यों को भी धर्म और जाति के दायरे में समेटने का आरोप लगाया। पीएम ने अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा, वे कहते हैं कि परिवारवादी हैं और परिवार का दर्द समझते हैं. लेकिन जब मुस्लिम बेटियां छोटे बच्चों को लेकर तीन तलाक की कुप्रथा की वजह से पिता के घर लौटती थीं, तब इनको उनका दर्द नहीं दिखता था? हम परिवार वाले नहीं, लेकिन परिवार वालों का दर्द समझते हैं. पूरा यूपी हमारा परिवार है, पूरा देश हमारा परिवार है. इन घोर परिवारवादी लोगों के लिए मुस्लिम बेटियों का दर्द कुछ नहीं, बल्कि इनके लिए ये सिर्फ वोट थे.

khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022,,