देहरादून, खबर न्यू इंडिया : ( न्यूज़ डेस्क ) भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनो नेताओ के बीच चुनाव की दृष्टि से समीक्षात्मक तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

इससे पहले मदन कौशिक ने ​पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर जाकर मुलाकात की थी । इस दौरान मदन कौशिक के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव बाद समीकरणों को लेकर चर्चा हुई है। इसके बाद मदन कौशिक हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर भी मिलने पहुंचे। इन दोनों सीनियर नेताओं से मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है।

khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022,,