इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से हट गए है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. एक नए चेहरे को भी टीम में मौका मिला है. वहीं केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. इस बार बीसीसीआई ने कुल 17 खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। जहां आकाश दीप की एंट्री भारतीय स्क्वाड में हुई है। टेस्ट सीरीज में अभी कुल तीन मुकाबले बचे हुए हैं। जहां भारतीय टीम तीसरा टेस्ट 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में खेलेगी, जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी, 2024 से रांची में शुरू होगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 07 मार्च, 2024 से धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करना चाहेगी।
विराट कोहली ने शुक्रवार को चयनकर्ताओं की ऑनलाइन मीटिंग में ये सूचित किया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. श्रेयस अय्यर ने पीठ में अकड़न और ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत की थी. सर्जरी के बाद वह पहली बार इस समस्या का सामना कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है.
इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप
#BCCI#TestCricket#Teamindia#INDvsENGTestSeries#TeamIndiaSquad#INDvsENG,






