अमिताभ बच्चन एक बार फिर रामलला के दरबार में पहुंचे हाजिरी लगाने
(बॉलीवुड डेस्क): अमिताभ बच्चन एक बार फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। अमिताभ बच्चन प्रभु राम की भक्ति में लीन नजर आए साथ ही प्रभु राम के साथ एक सेल्फी भी ली। वह सफेद कुर्ता, सफेद पायजामा और पीली सदरी में राम मंदिर पहुंचे। वह कुछ देर मंदिर में ही रहे।
#Ayodhya#AmitabhBachchan#Bollywoodnews#Entertainmentnews,







