सीएम योगी ने शुकतीर्थ में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का किया शुभारम्भ
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुज़फ्फरनगर के प्राचीन शुकतीर्थ में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ किया, ट्रैक्टर पूजन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के मंच पर पहुंचकर भाजपा नेताओं और आसपास से पहुंचे किसानों के अभिवादन के साथ अपना संबोधन शुरू किया। शुकतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजिन की सरकार जो कहती है कर दिखाती है। अपने आधा घण्टा के सम्बोधन में कहा कि शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा का शुभारंभ अलौकिक अविस्मरणीय है।500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा का काम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया है। अयोध्या में आज लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान के दर्शन कर जीवन धन्य कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व चौधरी चरण को भारत रत्न सम्मान समय का संयोग है। किसानों के सहयोग से भाजपा तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाएगी। पूर्व की सरकारों को दंगे होते थे। मुज़फ्फरनगर के दंगे को कौन नही जानता आज इसी जनपद के गुड़ देश विदेश में अपनी मिठास बिखेर रहा है।पिछले सात वर्षों में प्रदेश में कोई दंगा नही हुआ और होगा भी नही।आज प्रदेश की मिले मात्र एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कई महीनों तक चला था, उसे कोई नहीं भूल सकता है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। 2017 में हमने आपसे सुरक्षा वादा किया था। आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरनगर की पहचान उसके ऑर्गेनिक गुड़ के कारण हो रही है। यहां का गुड़ प्रदेश ही नहीं वरन देश दुनिया में अपनी मिठास घोल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बड़ी वजह अन्नदाता किसान हैं। हमारे एजेंडे में किसान सबसे पहले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ग्राम परिक्रमा यात्रा 9 संकल्पों को लेकर चल रही है। ये संकल्प जल संरक्षण, डिजीटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खेती, मिलेट्स, ग्रामीण खेल, स्वास्थ्य और आर्थिक रुप से वंचित किसानों की मदद है। यात्रा के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी 9 संकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से नौ संकल्प लेकर कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाएंगे। कहा कि मैं इस यात्रा के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को इस यात्रा की बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि यह यात्रा किसानों, वंछितों के बीच पहुंचकर जनता को भाजपा का रिपोर्ट कार्ड दिखाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कराने, उनके महत्वपूर्ण सुझाव लेने का कार्य करेगी और 2024 में 2014 की पुनावृति कराएगी।
जनसभा स्थल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। नलकूपों पर मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग रखी। जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, अनुराधा चौधरी भी मौजूद रहे। जनसभा स्थल पर काफी संख्या में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से किसान व कार्यकर्ता सीएम योगी को सुनने पहुंचे।
#UnionMinisterofStateDr. SanjeevBalyan#GramParikramaYatra#MYogiAdityanath#BhupendraSingh#KapilDevAggarwal#GramParikrmaYatra#Muzaffarnagarnews#UPNews#CMYogi,,







