(स्पोर्ट्स डेस्क)  : भारतीय स्पिनर  रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के बहुत करीब हैं. भारत के लिए अभी तक ये कमाल सिर्फ अनिल कुंबले ही कर पाए हैं.  रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 499 विकेट हासिल किए हैं. रविचंद्रन अश्विन 1 विकेट और लेते ही टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच देंगे. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 1 विकेट और लेते ही 500 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लेंगे. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में  500 विकेट लेने वाले भारत के केवल दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीसरे की शुरुआत 15 फरवरी, गुरुवार से होगी. तीसरे टेस्ट के ज़रिए भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा चुके दो टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन कुल 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में अश्विन ने 6 विकेट (दोनों पारियों में 3-3) झटके थे. इसके बाद विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनर ने 3 विकेट (दूसरी पारी में 3 विकेट) अपने नाम किए थे. अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हासिल कर चुके हैं. रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 499 विकेट हासिल किए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट मैचों में 34 बार पारी में 5 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 8 बार टेस्ट मैचों में 10 या उससे ज्यादा विकेट्स झटके हैं. 

#RavichandranAshwin#BCCI#Testcricket#INDvsENG,