खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने गुजरात से जेपी नड्डा, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है. अशोक चव्हाण 13 फरवरी को ही बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके अलावा बीजेपी ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी और अजित गोपछडे को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि नड्डा मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। हालांकि, कांग्रेस शासित हिमाचल में इस बार भाजपा के पास राज्यसभा की इकलौती सीट जीतने के लिए जरूरी समर्थन नहीं है। इससे पहले बीजेपी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चार और ओडिशा से एक नाम का एलान किया था. बीजेपी की ओर से रविवार (11 फरवरी) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था. 

#BJP#RajyaSabhaelections#RajyaSabha,