'लव सेक्स और धोखा 2' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार
(बॉलीवुड डेस्क): एकता कपूर 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का सीक्वल बना रही हैं। 'लव सेक्स और धोखा 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार हैं, वही 'लव सेक्स और धोखा 2' के 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने की खबर आ रही हैं है। एकता कपूर ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, लव, सेक्स और धोखा का दरिया और डूब के जाना है. इस तड़कड़ी भड़कती शायरी के साथ एकता कपूर ने अनाउंस किया कि ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. एकता की इस आने वाली फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें एक असली हार्ट में कई सारे दिल, व्हाट्सऐप आइकन, लाइक आइकन दिख रहे हैं और ये दिल जोरों से धड़क रहा है.
#LSD2#Bollywoodnews#Entertainmentnews#EktaKapoor#lovesexandcheating,







