सीएम धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी मिलने पर जताया आभार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




