गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. गौतम ने कहा है कि मैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपील करता हूं कि वह मुझे मेरे राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करें, ताकि मैं क्रिकेट पर फोकस कर पाऊं. गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. अपनी एक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए गंभीर ने कहा, 'मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर खुद को सभी राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने की गुजारिश की है. गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि मैं जनसेवा का मौका देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. लेकिन अब में क्रिकेट से जुड़ी जिम्मेदारी निभाना चाहता हूं.
गौतम गंभीर को लोकसभा चुनाव 2019 में 6,96,158 वोट मिले थे. उन्होंने पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली और AAP की आतिशी मार्लेना को हराया था. लवली को 3,04,934 और आतिशी को 2,19,328 वोट मिले थे. गंभीर ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से वो सेना, जवानों और बाकी सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखा करते थे। राष्ट्रवादी छवि बनाने के बाद से ही चर्चा थी कि गंभीर जल्द ही भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को कभी माना नहीं था। दरअसल, गौतम गंभीर की तरफ से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाने वाली है. इस बात की चर्चाएं तेज हैं कि पहली लिस्ट में उन सीटों और उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिन पर पार्टी को पहले भी जीत मिल चुकी है.
#JPNadda#AmitShah#BJP#PMModi#EastDelhiloksabhaconstituency#GautamGambhirNews#Delhinews#GautamGambhir#UPLokSabhaElectionBJP#PMModi#BJP#Election2024#LoksabhaElection2024#BJPCandidatesList2024,







