कीव (न्यूज़ डेस्क): रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज तीसरा दिन है. जंग के तीसरे दिन रूस ने यूक्रेन पर बमबारी जारी रखी है. कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने दो धमाके किए हैं. कहा जा रहा है कि रूस खारकीव एयरपोर्ट पर भी हमला कर सकता है.  इस बीच ये खबर आई कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के राजधानी कीव छोड़ने की खबरें सामने आई. इसके बाद खुद राष्ट्रपति ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि वो अपने देश यूक्रेन में ही डटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि वो कीव में डटे हुए हैं और यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं. दरअसल, अमेरिका की ओर से यूक्रेन के राष्ट्रपति को ये ऑफर मिला था कि वह देश छोड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में इस बात से इनकार कर दिया है. नका कहना है कि मैं भागने वालों में से नहीं हूं, आपको मेरी मदद करनी है तो मुझे हथियार दीजिए, गोला बारूद दीजिए. 

 

RussiaUkraineWar, RussiaUkrainecrises, Russia-Ukraine War ,