खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): हरियाणा में सियासी हलचल बढ़ गयी हैं, 5  साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। वही इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया। रियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. सरकार बनाने कि लिए किसी भी एक पार्टी को 46 विधायकों की जरूरत होती है. अब जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद भी बीजेपी सरकार में बनी रहेगी. राज्य में बीजेपी के 41 विधायक हैं. वहीं गोपाल कांडा की पार्टी के एक विधायक हैं. राज्य में पांच निर्दलीय विधायक हैं. इनकी कुल संख्या 47 हो जाती है. पहले सरकार के पास जेजेपी के 10 विधायकों का भी समर्थन था और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम थे. सूत्रों के अनुसार, विधायक दाल की बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया सीएम चुन लिया गया है। विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला हुआ है. फिलहाल, उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है. नायब सैनी के नाम पर विधायक दल की मीटिंग में सहमति बनी हैं. मीटिंग के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फूल देकर उन्हें बधाई दी. मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, "हरियाणा में जो हो रहा है वो इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने परिवर्तन लाने का मन बना लिया है. राज्य में मौजूदा सरकार से जनता परेशान है. हरियाणा में बदलाव तय है. हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

#ManoharLalKhattar#HaryanaPoliticalCrisis#HaryanaPoliticsNews#HaryanaBJP#HaryanaNewCMNayabSinghSaini,