(PKL Final) : प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के फाइनल में दबंग दिल्ली केसी ने पटना पायरेट्स  को 37-36 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही दिल्ली प्रो कबड्डी का खिताब जीतने वाली छठी टीम बन गई है. इससे पहले पटना पायरेट्स ने तीन बार खिताब जीत है, तो जयपुर पिंक पैंथर्स उद्घाटन सीजन की चैंपियन है. दूसरे सीजन में यू मुंबा ने खिताब जीता, उसके बाद लगातार तीन खिताब जीतकर पटना ने नया कीर्तिमान रच दिया. सीजन छह में बेंगलुरु बुल्स चैंपियन बनी, तो सीजन सात में दबंग दिल्ली को बंगाल वॉरियर्स ने हराकर खिताब जीता था. इस मुकाबले में पटना के डिफेंडर्स अपनी लय में नहीं दिखे और विजय मलिक (Vijay Malik) ने दो सुपर रेड कर दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी. हालांकि इसके बावजूद पटना को सिर्फ एक अंक से हार का सामना करना पड़ा. 

indiacricket,Bcci,teamindia,t20,rohitsharma,viratkohli,cricketnews,pkl, prokabaddi,