भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और निशंक की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म
दिल्ली /देहरादून, खबर न्यू इंडिया: पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली तलब किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की मुलाकात लगभग आधे घंटे चली उत्तराखंड की राजनीति से जुड़े तमाम मसलों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रमेश पोखरियाल निशंक से पूरी रिपोर्ट ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरिद्वार सांसद निशंक की मुलाकात के यही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. हरिद्वार जिले में बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा है. जहां साल 2002 में बसपा ने यहां आठ सीटों पर परचम लहराया था. वहीं, साल 2007 में सात और 2012 में बसपा के खाते में तीन सीटें आई थी. वहीं, साल 2017 में बसपा उम्मीदवार यहां अपना खाता नहीं खोल पाए. निशंक को ऐसे वक्त में दिल्ली बुलाया गया है, जबकि बीजेपी में असंतोष और भितरघात को लेकर घमासान मचा है। चुनाव के बाद बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े कई प्रत्याशियों ने प्रदेश बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों पर बीजेपी प्रत्याशियों को चुनाव हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। डॉ. निशंक से इस बारे में रिपोर्ट मांगी जा सकती है।
khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022,,







