चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर किया गया मॉक ड्रिल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) तथा यूएसडीएमए के संयुक्त प्रयासों से कंट्रोल रूम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र सचिवालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा की आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज व मॉक ड्रिल का आयोजन सराहनीय प्रयास है। इस ड्रिल का उद्देश्य चारधाम यात्रा की तैयारियों को पुख्ता करना है ताकि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए और हादसों में जान-माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




