केदारनाथ की डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से अपने धाम के लिए किया प्रस्थान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी विग्रह मूर्ति की देव डोली प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी को प्रस्थान किया। इस अवसर पर पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को दिव्य व भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने आज सोमवार को अपने हिमालय स्थित केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। सोमवार सुबह पूजा अर्चना के बाद डोली को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर सभा मंडप में विराजमान लाया। जिसमें हक हकूकधारियों की ओर से भगवान की चल उत्सवह विग्रह डोली का श्रृंगार किया गया। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग जी महाराज की मौजूदगी में धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी शिवं शंकर लिंग ने भगवान भैंरवनाथ का अभिषेख किया। साथ ही पंचामृत अभिषेेख, रुद्राभिषेेख के साथ पूरी पकोड़ी से माला से भैंरवनाथ का श्रृंगार किया गया।

#KedarnathYatra#CharDhamYatra2024#CharDhamYatra#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







