देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। उत्तराखंड चारधाम मंदिर परिसरों के 200 मीटर एरिया में मोबाइल प्रयोग करने पर पाबंदी लगा दी गयी हैं । उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिया आदेश साथ ही कहा- ''चारधाम यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन कोई न आए'', चारों धामों में इन दिनों रिकॉर्ड यात्री पहुंच रहे हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज या विडियो बनाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश देते हुए सचिवालय में चारधाम यात्रा प्रबन्धन की समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया है कि फेक न्यूज या वीडियों के माध्यम से यात्रा को बदनाम करने वाले तत्वों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन एवं ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन की बसों एवं गाड़ियों के यात्रामार्ग पर संचालन पर कड़ा रूख अपनाते हुए सीएस रतूड़ी ने ऐसे बिना रजिस्ट्रेशन की बसों व गाड़ियों को तत्काल रोकने तथा वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। 

#ChardhamYatra2024#Kedranth#Badrinath#Dehradunnews#Uttarakhandnews ,,