(स्पोर्ट्स डेस्क)  : बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा,  राजस्थान की टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है। राजस्थान की टीम 13 मैचों के बाद आठ जीत और पांच हार के साथ 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि पंजाब की टीम 13 मैचों में पांच जीत और आठ हार के साथ 10 अंक लेकर नौवें स्थान पर है। मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए. उसके लिए रियान पराग ने 34 गेंद पर 48 रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 28 रन की पारी खेली. पंजाब के लिए सैम करन, राहुल चाहल और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिय. पंजाब ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को जीत लिया. उसके लिए कप्तान सैम करन ने 41 गेंद पर 63 रन बनाए. राइली रूसो और जितेश शर्मा ने 22-22 रन बनाए. 

#RRvsPBKS#IPL2024#TATAIPL#BCCI,