स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार गिरफ्तार
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से शनिवार (18 मई) को विभव कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उन्हें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया.
#SwatiMaliwalNews#SwatiMaliwal#Delhinews#SwatiMaliwalAssaultCase,







