RCB vs CSK:बेंगलुरु ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
(स्पोर्ट्स डेस्क) : फाफ डुप्लेसिस की टीम बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की चौथी टीम बन गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई किया। आईपीएल 2024 के 68वें में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. आईपीएल 2024 के पहले हाफ तक सभी को लग रहा था कि बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी. लेकिन बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। 19 ओवर के बाद आरसीबी को क्वाविलफाई करने के लिए 17 रनों की जरूरत थी जबकि मुकाबले में जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। चेमहेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे. यश दयाल के इस ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगा दिया. यहां से फैंस और टीम को उम्मीद थी कि चेन्नई आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी, लेकिन दूसरी गेम पर धोनी कैच आउट हो गए. उसके बाद शार्दुल ठाकुर बैटिंग के लिए आए. तीसरी गेंद डॉट रही. चौथी गेंद पर एक रन बना और ओवर की पांचवी गेंद पर ही आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, क्योंकि यह बॉल डॉट रही. आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना और इसके साथ ही आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. 14 मैचों में सात जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में अब 14 अंक हो गए हैं
#RCBvsCSK#IPL2024#TATAIPL2024#RCB#CSK,







