लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें दौर का मतदान खत्म, 2019 के मुकाबले कम हुआ मतदान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान खत्म हो गया हैं । 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कुल 49 सीटों पर आज मतदाताओं ने अपना वोट डाला। पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हुआ है, इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हुआ, जहां से क्रमश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं. इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा. पांच बजे तक के आंकड़े के अनुसार, पांचवें चरण की 49 सीटों पर 56.68% मतदान हुआ है। 2019 में इन सीटों पर 62.01 फीसदी मतदान हुआ था। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों के लिए वोट डाले गए। इसके साथ कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
#LokSabhaElection2024#LokSabhaElection,







