सीएम धामी से उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने की मुलाकात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में भू-कानून, मूल निवास एवं राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री रामलाल खण्डूरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




