खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था पर आंकड़े छुपा रही है। अखिलेश ने कहा कि 'यह चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है. लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा, 'इस चुनाव के परिणाम ने तोड़ने वाली राजनीति को तोड़ दिया है और जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है. इस बार प्रो-संविधान वालों की जीत हुई है...' सपा सांसद ने कहा कि 'अब मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी. अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा, 'डबल इंजन के नाम पर उत्तर प्रदेश को टकराहट के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ. वहां प्रभुत्व की लड़ाई दो लोगों को आपस में लड़ा रही है लेकिन उसकी मार जनता को सता रही है. उन्होंने कहा, 'इस चुनाव में पूरे इंडी गठबंधन की जीत हुई है। यह इंडिया की सकारात्मक जीत हुई है। 2024 का परिणाम हम इंडिया वालों के लिए जिम्मेदारी से भरा पैगाम भी है। हम यह भी कहे 15 अगस्त 1947 अगर आजादी का दिन था, तो 4 जून 2024 देश के लिए सांप्रदायिक राजनीति से आजादी का दिन रहा। सबसे अच्छी बात यह है कि सांप्रदायिक राजनीति की हार हो गई। उन्होंने कहा, 'आवाम ने तोड़ दिया हूकुमत का गुमार, दरवार तो लगा है, मगर बड़ा गमगीन बेनूर है और पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं, यह गिरने वाली सरकार है। क्योंकि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो लटकी, वो तो कोई सरकार नहीं।

 

#ParliamentSession2024#ParliamentSession#AkhileshYadav,