देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केन्द्र में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट के पश्चात उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल नें कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2024 एक सर्वस्पर्शी बजट है जो देश के विकास व देश की नारीशक्ति को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता के अनुसार 2024 के बजट में देश की महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करने हेतु महिला रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश की मातृशक्ति और बच्चियों को लाभ पहुंचाने की विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला नारीशक्ति के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से सर्वांगीण विकास को समर्पित है।

#Union Budget 2024 #Budget 2024 #Kusum Kandwal #Kusum Kandwal, Chairperson of Uttarakhand State Women Commission,