(स्पोर्ट्स डेस्क): महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जोरदार प्रदर्शन जारी है.  इसी क्रम में टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी हैं अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार के खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारत ने नेपाल को 82 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है और उसने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल करते हुए पाकिस्तान, यूएई के बाद आज नेपाल को मात दी है. पहले ग्रुप के दोनों सेमीफाइनलिस्ट लगभग तय हो चुके हैं. टॉप पर भारत और पकिस्तान की टीमें बैठी हुई हैं. टीम इंडिया की जगह पक्की है, वहीं पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (81) और दयालन हेमलता (47) की पहले विकेट के लिए की गई 122 रन की साझेदारी की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन का स्कोर बनाया. भारत द्वारा दिए गए 179 रन के विशाल लक्ष्य का पीछे करते हुए नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 96 रन बना पाई और 82 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. 

#Womens Asia Cup #BCCI #Cricketnews#Indian Team,