यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैं लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा. एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी करेगा. इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. ख़ास बात यह है कि सिपाही भर्ती री-एग्जाम नए एंटी पेपर लीक कानून के तहत आयोजित की जाएगी. यानी अगर परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधनों का प्रयोग, पेपर लीक कराने वालों, सॉल्वर, पेपर लीक की साज़िश कराने वालों के खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसमें दोषी पाए जाने पर एक करोड़ का जुर्माना, या फिर उम्रकैद या दोनों ही सजा का प्रावधान है.
जारी शेड्यूल के अनुसार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्टों में किया जाएगा. हर पाली की परीक्षा में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. एग्जाम में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी. अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. अभी परीक्षा में शामिल होने वाले रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है. भर्ती बोर्ड निर्धारित समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी करेगा, जिसे कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अवगत कराना है कि यह परीक्षा पूर्व में निरस्त कर दी गयी थी. मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देशित किया गया था कि यह परीक्षा 6 माह के अन्दर शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को दृष्टिगत रखते हुये पुनः आयोजित करायी जाए. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परीक्षा को एक निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत शुधितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से उच्चतम मानकों के अनुसार आयोजित करने की प्रतिबद्धता के कम में यह कार्यकम घोषित किया गया है.
#UP Police Constable Exam Date #UP Police Constable Exam #UP Police #UP News,







