सीएम धामी ने उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का किया शुभारम्भ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पहली बार आयोजित होने वाली लीग में लीग में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें पुरुषों की पांच और महिलाओं की तीन टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 15 से 22 सितंबर तक चलने वाली लीग का उद्घाटन मुकाबला देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार स्प्रिंग एलमास के बीच खेला जाएगा। जबकि 16 सितंबर को महिला वर्ग का पहला मुकाबला पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा सहित क्रिकेट खिलाडी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#UPL #UttarakhandPremierLeague #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







